SHARE  

 
jquery lightbox div contentby VisualLightBox.com v6.1
 
     
             
   

 

 

 

17. भाई जग्गू जी

भाई जग्गू जी ने फगवाड़े में शहीदी पाप्त की थी। भाई जग्गू जी भाई धरमे के सुपुत्र, भाई भोजे के पोते और भाई रण मल के पड़पोते थे। आप राठौर राजपूत परिवार से संबंध रखते थे। जब आप शहीद हुए तो आपका परिवार लाडवा (जिला कुरूक्षेत्र) में रह रहा था। भाई जग्गू जी एक बहादुर और निडर नौजवान थे। आप गुरू साहिब जी की फौज के एक वीर सिपाही थे। करतारपुर की लड़ाई में आपने ने भी बहादुरी के बहुत जौहर दिखाए और हमलावर मुगल सिपाहियों में से सैकड़ों को मौत के घाट उतारा था। इस युद्ध में गुरू साहिब जी की जीत हुई थी। इस युद्ध के बाद जब गुरू साहिब जी सुबह के समय कीरतपुर साहिब जी जा रहे थे, जब वह रास्ते में फगवाड़ा से निकल रहे थे, तब मुगल फौजों ने गुरू साहिब जी पर हमला कर दिया इस मौके पर भाई जग्गू डटकर लड़े और बहुत सारे मुगल सिपाहियों को अपनी तलवार की भेंट चड़ा दिया। आखिर में जूझते-जूझते आप जी की भी शहादत हो गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
     
     
            SHARE  
          
 
     
 

 

     

 

This Web Site Material Use Only Gurbaani Parchaar & Parsaar & This Web Site is Advertistment Free Web Site, So Please Don,t Contact me For Add.